देहरादून

पौड़ी गढवाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अप्रैल 2025 को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढवाल/उत्तराखंड*** प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल(बुधवार) 23 अप्रैल 2025 को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार अपराह्न 10:55 बजे जी0टी0सी0 हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:25 बजे पीठसैंण हेलीपैड, पौड़ी गढ़वाल पहुंचेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11:30 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य स्मृति पर आयोजित ‘राजकीय क्रांति दिवस’ मेले में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मुख्यमंत्री 12:35 बजे पीठसैंण हैलीपैड ,पौड़ी गढ़वाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button