कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ने “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित “महिला सम्मेलन” में प्रतिभाग किया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के बद्रीनाथ–कोटद्वार मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित “महिला सम्मेलन” में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, राज्य मंत्री मधु भट्ट, तथा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि “हम उत्तराखंडवासी सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस पवित्र भूमि पर ऐसी वीर नारियाँ मिलीं जिन्होंने अपने संघर्ष, त्याग और संकल्प से प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया है।”
उन्होंने कहा कि आज उन वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत गर्व का विषय है। ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री राम मंदिर आंदोलन तथा राज्य आंदोलन जैसे ऐतिहासिक अभियानों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली वीरांगनाओं को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि “वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं। आज महिलाएँ देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, क्योंकि उन्हें सशक्त नेतृत्व और समान अवसर मिले हैं।”

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं राज्य मंत्री मधु भट्ट ने भी अपने संबोधन में वर्ष 2014 के बाद से महिलाओं की बढ़ती राष्ट्रीय भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि आज की महिला आत्मनिर्भर भारत की सशक्त पहचान बन चुकी है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, नीरूबाला खंतवाल, जिला प्रभारी महिला मोर्चा रीता चमोली, मोहन सिंह नेगी, रितु चमोली, सरिता आर्य, हरि सिंह पुंडीर, दीप पोखरियाल, सौरभ नौटियाल, उर्वशी अग्रवाल, मंजू रावत, मीनाक्षी चौधरी, रजनी बिष्ट, आशा डबराल, अनिता आर्य, सुनीता कोटनाला, ज्योति सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button