पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

11.68 Kg गांजा के साथ धुमाकोट पुलिस ने 01 नशा तस्कर को धर दबोचा,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत जनपद पौड़ी पुलिस निरंतर सक्रिय एवं सतर्क रहते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशीले पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन तथा सप्लाई चेन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धुमाकोट सुनील पंवार के नेतृत्व में दिनांक 18.03.2026 की सांय को थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिगोलीखाल बाजार के पास सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसके पास 02 बैग थे और उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 बैगों में कुल 11 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मादक पदार्थ बरामदगी पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुमित शर्मा, निवासी- काशीपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह यह गांजा बंदरकोट, जनपद- अल्मोड़ा से खरीदकर लाया था, जिसे वह काशीपुर में एक व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहा था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को धन अर्जित करने के लिए करता है। इस संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना धुमाकोट में मु0अ0सं0- 02/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा यह गांजे की इस खेप के वास्तविक स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध तस्करी से जुड़े हुए सभी संभावित व्यक्तियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की जा रही है, जिससे इस अवैध नेटवर्क में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button