कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: गाड़ीघाट में फर्नीचर की दुकान में लगी आग को फायर सर्विस ने काबू किया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** कंट्रोल रूम 112 से फायर स्टेशन कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ीघाट कोटद्वार में ATM के पास एक लकड़ी की दुकान में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO महताब अली के नेतृत्व में फायर स्टेशन कोटद्वार से एक फायर यूनिट को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। फायर सर्विस यूनिट के द्वारा मौके पर पहुंच कर दुकान में लगी आग को त्वरित कार्रवाई करते हुए होज पाइप फैलाकर MFE से पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना स्थल पर गये फायर यूनिट कर्मचारी- FSSO महताब अली,Dvr नवनीत सिंह, Dvr योगेश कुमार, WFm प्रियंका, WFm शालिनी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button