कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** कांग्रेसियों ने NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) सरकारी आंकड़ों के अनुसार महिला अत्याचार में हिमालयी राज्यों में पहले और देश में छठे पायदान पर पहुंचने के साथ उत्तराखंड प्रदेश में लगातार महिलाओं से हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं में बीजेपी नेताओं की संलिप्तता के विरोध में कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान से प्रदर्शन कर तहसील चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हुई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर हरिद्वार अपनी ही बेटी से दुष्कर्म कराने वाली भाजपा पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा तक की लम्बी फेहरिस्त में दुष्कर्म में भाजपा नेता और उनके पुत्र आरोपी या दोषी हैं। जिससे पूरे देश में देवभूमि शर्मसार हुई है।
आज कार्यक्रम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रावत की अगुआई के किए गए प्रदर्शन में रंजना रावत (कांग्रेस पूर्व मेयर प्रत्याशी) रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, लक्ष्मी चौहान (उपाध्यक्ष) शीला भारती, ज्योति, विजयलक्ष्मी -1, विजयलक्ष्मी -2 (जिला मंत्री ) नंदन सिंह रावत, कै. शैलेन्द्र सिंह (पदाधिकारी पूर्व सैनिक प्र) विमल सिंह बिष्ट (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा ) मनोज बिष्ट एवं हयात सिंह मेहरा (जिला प्रवक्ता ) प्रेम सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, जावेद कुरैशी, गबर सिंह (जिला सचिव ) जावेद हुसैन (प्रभारी सोशल मीडिया ) महावीर सिंह नेगी (मंडल अध्यक्ष ) राजा आर्य, मनदीप , संदीप, पुरुषोत्तम आदि सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button