पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुये 06 अगस्त को सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 05 अगस्त, 2025 की सायं 6.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06 अगस्त, 2025 को जनपद गढ़वाल हेतु अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मद्देनज़र जनपद अन्तर्गत छात्र– छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 06 अगस्त, 2025 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित संस्थाएं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button