कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ सामूहिक वंदेमातरम् गायन,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** रितेश शर्मा हेमनदास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, जानकीनगर, कोटद्वार में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित “नमामि भारतम्” अभियान के अंतर्गत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्यों, अभिभावकों एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, अभिभावकों एवं भैया-बहनों के आगमन तथा स्वागत से हुआ। इसके पश्चात मुख्य वक्ता कुंज बिहारी भट्ट के द्वारा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं वंदेमातरम् के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यबोध के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इसके उपरांत सभी प्रतिभागी सामूहिक वंदेमातरम् गायन हेतु मैदान की ओर प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का वातावरण दिखाई दिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, प्रधानाचार्य प्रदीप गुसाईं सहित सामूहिक वंदेमातरम् गायन समिति के संयोजक श्री रोहित बलोदी, सह संयोजक श्री राहुल भाटिया, अध्यक्षा श्रीमती मधुबाला नौटियाल, उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता रावत, सचिव श्री शिवराम बडोला, सह सचिव श्री मोहन सिंह गुसाईं तथा समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button