पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

सतपुली: ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी में बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था की आवश्यक बैठक आयोजित हुई,,,।

[gtranslate]

सतपुली/पौड़ी गढ़वाल*** ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी सतपुली में बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था की आवश्यक बैठक आहत की गई बैठक की अध्यक्षता बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्षा माया देवी ने की बैठक में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम के ट्रस्टी एवं नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान विशेष आमंत्रित अतिथि थे, बैठक में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम की पूर्व सेवादारनी विनीता ध्यानी की पुत्री की शादी जो की नवरात्र में 2-3 अक्टूबर को वृद्ध आश्रम में निश्चित की गई है। जिसमें बंधुवर सेवा समिति पूर्व की भांति ही विनीता ध्यानी की पुत्री की शादी भी बड़े ही धूमधाम से करेगी जिसमें चौहान परिवार का विशेष योगदान रहेगा, ज्ञात हो कि वृद्ध आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय सुंदर सिंह चौहान ने भी विनीता ध्यानी को आश्वासन दिया था की आपकी पुत्री की शादी भी वृद्ध आश्रम में धूमधाम से संपन्न होगी जो की विनीता ध्यानी के इच्छा के अनुसार सहयोगात्मक होगी इस लिए आज बंधुवर सेवा समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विनीता ध्यानी की पुत्री की शादी अपनी पुत्री की शादी की तरह सम्पन्न करवाने का संकल्प लिया जिसमें कहीं सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। जिन्हें उन्होंने सहजता से स्वीकारा इस अवसर पर आश्रम के ट्रस्टी त्रिलोक सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष निकिता चौहान,सचिव नीलम चौहान,योगाचार्य डॉ रणवीर सिंह रावत,कैप्टन रणधीर सिंह नेगी,गंगा सिंह बिष्ट बिष्ट,त्रिलोक सिंह नेगी,पंडित सच्चिदानंद डुकलाण,उपेंद्र सिंह नेगी,विपुल सिंह रावत,राजेंद्र प्रसाद नैथानी,पुष्पेंद्र राणा,प्रमोद सिंह रौथाण,मीडिया संयोजक जगमोहन डांगी ग्रामीण पत्रकार,आश्रम के प्रबंधक पुनीत रावत,बैठक का संचालन राजकमल सिंह रावत ने किया
बैठक सम्पन्न होने के पश्चात
“समलौण” समाजिक एवं पर्यावरण संस्था के सौजन्य से आश्रम में फलदार वृक्ष रोपण किए गए जिसमें समलौंण के जनपदीय मीडिया संयोजक जगमोहन डांगी का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी आश्रम में कोई भी शुभ मंगल कार्य होते है। वह समलौण समाजिक एवं पर्यावरण संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल के आवाहन पर आश्रम में महान विभूतियों के हाथों विधिवत पूजा अर्चना के साथ फलदार वृक्ष रोपण करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button