बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित,,,।




पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यार्क एवं आंगनबाड़ी केंद्र केसुंदर में बालिका जन्मोत्सव थीम पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल चार नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर 12 जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत ने उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों से बेटियों को संरक्षण देने, उन्हें शिक्षित करने तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने की अपील की।
वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर अमृता रावत ने घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों एवं वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर सुषमा रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेखा नेगी, ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।




