कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
कोटद्वार: इनरव्हील क्लब पिंक के तत्वावधान मे शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक व शिक्षिकाओ को सम्मानित किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** माय च्वाइस होटल मे आयोजित उक्त शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ इनरव्हील क्लब पिंक की अध्यक्षा शिल्पी अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चो को हमेशा अपने गुरूओ का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती कर्णिका अग्रवाल ने किया ।
इस अवसर पर नवीन असवाल, सन्तोष नेगी , वीना रावत, सन्तोष खरक्वाल, धीरेन्द्र रावत, इन्द्र मोहन जखमोला, रिद्धि भट्ट, बीना मित्तल, हेमा अग्रवाल, ज्योत्सना कुकरेती, रागिनी अग्रवाल, जय सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्षा शिल्पी अग्रवाल, सचिव कर्णिका अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल ,मोनिका अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।



