उपजिलाधिकारी कोटद्वार का अविलम्ब स्थानान्तरण किया जाए, नहीं तो पूरे प्रदेश में होगी स्ट्राइक: अर्जुन सिंह भंडारी/कोटद्वार बार एसोसिएशन



कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** आज कोटद्वार में पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड अर्जुन सिंह भंडारी द्वारा एसडीएम कोटद्वार मुर्दाबाद के नारों के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे कोटद्वार बार एसोसिएशन को समर्थन देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही हमारी मांगों पर जल्द ही कोई समाधान नहीं निकलेगा तो हम सभी अधिवक्ता उत्तराखंड स्तर पर स्ट्राइक करवा देंगे।
धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मदीप अग्रवाल, अधिवक्ता नागेंद्र जोशी, अधिवक्ता जितेंद्र रावत, अधिवक्ता अंकित अग्रवाल, अधिवक्ता रोहित कवटियाल, अधिवक्ता राजीव पटवाल, अधिवक्ता अखिलेश घिल्डियाल,अधिवक्ता शैलेश ध्यानी, अधिवक्ता अमित बडोला, अधिवक्ता सुनील घिल्डियाल, व विशेष तौर पर जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल हुए।
कोटद्वार बार एसोसिएशन की मांग
कोटद्वार बार एसोसिएशन दिनांक : 1 सितम्बर 2025 से उपजिलाधिकारी कोटद्वार की भ्रष्ट कार्यशैली के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रखते हुए निम्न बिन्दुओं पर मांग करते हैं।
1- वर्तमान उपजिलाधिकारी कोटद्वार का अविलम्ब अन्यत्र जिले में स्थानान्तरण किया जाये।
2- वर्तमान उपजिलाधिकारी द्वारा जब से कोटद्वार तहसील में कार्यभार संभाला है तब से लेकर आज तक पूरे कार्यकाल के दौरान बतौर असिस्टेंटकलेक्टर /परगना मजिस्ट्रेट रहते हुए समस्त प्रकार की विचाराधीन /निर्णित पत्रावलियों की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की जाये।
3- वर्तमान उपजिलाधिकारी, उनके परिजन व उनके निकटतम रिश्तेदारों की परिसंपत्तियों की उच्चस्तरीय जांच की जाये।

कोटद्वार बार एसोसिएशन (जिला पौड़ी, गढ़वाल) द्वारा लगाए गए आरोप
उपजिलाधिकारी कोटद्वार की भ्रष्ट कार्यशैली के विरोध में अविलम्ब स्थानान्तरण की मांग हेतु धरना आज दिनांक 15/09/2025 से प्रारम्भ
भ्रष्टाचार में लिप्त एस.डी.एम. कोटद्वार द्वारा पत्रावलियों के निस्तारण के रेट लिस्ट निम्न प्रकार हैं-
- धारा 143 ज०वि०भू०अधि० का आदेश प्राप्ति हेतु – 5000/-
- धारा 229 बी०वि०भू०अधि० का आदेश प्राप्ति हेतु 400000/- प्रति बीघा
- अन्य पत्रावलियों के निस्तारण हेतु रूपये हैसियत के आधार पर मुँह मांगे दाम
- खनन प्रति पट्टा – 20,00000/- प्रति पट्टा
नोट ः- बिना रूपयों के कोई सम्पर्क न करें।





