कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम आयोजित,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के इस कार्यक्रम के पश्चात बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक ग्राहक संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किया, जिसमें उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में ए.एम.एस.एच. दुगड्डा द्वारा एक लोन मेला भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दुगड्डा ए.एम.एस.एच. के अंतर्गत आने वाली स्पोक शाखाओं के 27 नए ऋण स्वीकृत किए गए, जिनकी कुल राशि ₹1.82 करोड़ थी ।

कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बैंक में उनके सेवाकाल के दौरान किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक, पौड़ी देवेश जोशी, मार्केटिंग ऑफिसर सुबोध शुक्ला, दुगड्डा ए.एम.एस.एच. हेड रवि चौहान, सी.पी.सी. दुर्गापुर हेड मनोज सिंह, तथा शाखा कोटद्वार की शाखा प्रबंधक संधुजा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने कर्मचारियों एवं ग्राहकों का उत्साहवर्धन किया और बैंक की विकासपरक योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button