पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

रिखणीखाल प्रखंड के द्वारी क्षेत्र में गैस आपूर्ति की भारी किल्लत व उपभोक्ता लकड़ी जलाने को मजबूर,,,।

[gtranslate]

रिखणीखाल/पौड़ी गढ़वाल*** द्वारी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मैंदोला ने जानकारी दी है कि जिन गैस उपभोक्ताओं के संयोजन कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस धुमाकोट से सम्बन्धित हैं, उनको दो तीन महीने से गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है।इस क्षेत्र में लगभग 4-5 ग्राम पंचायतों के लोग निर्भर हैं।

कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।खाद्य पूर्ति अधिकारी धुमाकोट को भी अवगत कराया जाता है,लेकिन उनके भी कहने पर भी गैस आपूर्ति नहीं हो पा रही है।लोग दर दर भटक रहे हैं, किसी तरह जंगल से लकड़ी बीन कर चूल्हा जला रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गैस सर्विस के कनेक्शन किसी और एजेन्सी में समायोजित किये जाये या कामाक्षी गैस सर्विस को सख्त निर्देश दें कि नियमित गैस सप्लाई करें। ताकि लोग भ्रमित व परेशानी से बच सकें। इस क्षेत्र के अधिकतर संयोजन इस पर आश्रित हैं। मुख्य रूप से विनोद मैंदोला, पूरण सिंह नेगी,प्रीतम सिंह नेगी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button