कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के वार्षिकोत्सव में जीतू बगड़वाल नाट्य-नृत्य ने पाया प्रथम स्थान, शिव कैलाशो के वासी गीत ने बांधा समां,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें बीएड के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी तत्पश्चात नेहा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। अनुराधा, प्रियंका व अनु ने “शिव कैलाशो के वासी” गीत गया। आयुष, नरेश और सूरज ने गीत प्रस्तुत किया। संस्कृत भारती, कोटद्वार के डॉ कुलदीप मैंदोला ने मालिनी श्रेत्र की दशा पर अपने विचार रखे। डॉ0 राकेश कंडवाल की “सार्थक योगशाला” के नन्हे योगियों ने योग का सुंदर प्रदर्शन किया। बी0एड0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मांगल गीत से सबका मन मोह लिया। साथ ही “जीतू बगड़वाल” नामक नाटक का मंचन किया गया। अंत में एक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन बी0एड0 द्वितीय वर्ष के छात्र विकास ने किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री योगम्बर सिंह ने माल्यार्पण द्वारा अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी रखी गई जिसके जज डॉ0 मंजू कपरवाण, राकेश कंडवाल व डॉ0 रमाकांत कुकरेती थे। नाटक जीतू बगड़वाल को प्रथम, नेहा एकल नृत्य को द्वितीय, व मंगल गीत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमैन योगम्बर सिंह, उषा रावत, निदेशक स्वेता रावत, प्रभारी प्राचार्या डॉ0 प्रभा जोशी, प्रकाश चंद्र, डॉ0 रुनामी शर्मा, मानसी व बी0एड0 के छात्र-छात्राएं तथा अतिथि गणों में डॉ0 सुभाष ढैंढ़ियाल, सौरव नेगी, डॉ कुलदीप मैंदोला, श्री विकास देवराडी, कपिल रतूड़ी, डॉ0 सुरेंद्र लाल आर्य, राकेश चंद्र रौथान, सुधांशु बिष्ट, आयुष कुकरेती, सुधीर कुमार, कै0 रि0 पी0एल0 खंतवाल, पंकज ध्यानी, प्रकाश कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोक शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button