पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

नये वर्ष में जनता की सुनवाई का कैलेंडर तय, तहसील दिवसों का रोस्टर जारी, 2026 में हर माह प्रथम व तृतीय मंगलवार को अलग-अलग तहसीलों में लगेंगे तहसील दिवस,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के हेतु वर्ष 2026 के लिए तहसील दिवसों का तहसीलवार रोस्टर जारी कर दिया गया है। यह रोस्टर जन समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों के क्रम में तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री के सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनपद पौड़ी में वर्ष 2026 में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नियमित रूप से तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। तहसील दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि तहसील दिवस आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। वर्ष 2026 के लिए जारी रोस्टर से प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को समयबद्ध रूप से अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि जनसमस्याओं का समाधान पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि निर्धारित तिथियों पर संबंधित तहसील में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

रोस्टर के अनुसार जनवरी माह में 06 जनवरी को चाकीसैंण और 20 जनवरी को थलीसैंण, 03 फरवरी को श्रीनगर तथा 17 फरवरी को सतपुली, 17 मार्च को यमकेश्वर में तहसील दिवस आयोजित होगा। अप्रैल माह में 07 अप्रैल को पौड़ी और 21 अप्रैल को कोटद्वार में 05 मई को घुमाकोट तथा 19 मई को बीरोंखाल में तहसील दिवस प्रस्तावित हैं।

इसी क्रम में 02 जून को रिखणीखाल एवं 16 जून को जाखणीखाल, 07 जुलाई को चौबट्टाखाल और 21 जुलाई को लैन्सडौन, 04 अगस्त को श्रीनगर तथा 18 अगस्त को सतपुली में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। 01 सितंबर को चाकीसैंण और 15 सितंबर को पौड़ी, 06 अक्टूबर को यमकेश्वर, 03 नवंबर को थलीसैण तथा 17 नवंबर को कोटद्वार में तहसील दिवस होगा। जबकि 01 दिसंबर को बीरोंखाल और 15 दिसंबर को धुमाकोट में तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button