कोटद्वार: पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे,,,।

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी वाद संख्या- 4060/2023, धारा -138 परि.वि.अधिनियम से संबंधित अभियुक्त विपेंद्र सिंह रावत, निवासी-ग्राम सिरसू व माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या-2504/2018 NIT Act से संबंधित अभियुक्त कुमार सैनी, निवासी- काशीरामपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




