कोटद्वार: शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 08 चालकों के वाहन सीज, सघन चेकिंग के तहत 199 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई,,,।








कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक एवं सघन यातायात चेकिंग अभियान निरंतर प्रभावी रूप से चालाया जा रहा है। जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए न केवल दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है, बल्कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 14.06.2026 को रात्रि में सघन चेकिंग के दौरान 08 वाहन चालक (कोटद्वार–08) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के वाहनों को सीज करते हुए संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 84 वाहन चालकों (कोटद्वार–26, श्रीनगर–12, लक्ष्मणझूला–27, यातायात श्रीनगर–17,पौड़ी 02) के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जनपदभर में कुल 199 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई




