कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में दिव्यांग स्कूल मे 52 बच्चो को जूते वितरित किए गए,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे भारती देवी एजुकेशनल फाउण्डेशन के दिव्यांग स्कूल मे 52 बच्चो को जूते वितरित किए गए।
झण्डचौड़ स्थित भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन के कार्यालय मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन व संस्थान के संस्थापक डा• कमलेश कुमार ने किया । इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि दिव्यांगो की सेवा से परम सुख की अनुभूति होती है ।रोटरी क्लब हमेशा दिव्यांगो की सहायता के लिए अग्रसर रहता है ।
संस्थान के संस्थापक डा• कमलेश कुमार ने दिव्यांग बच्चो की सहायता के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर के एस नेगी ,अशोक अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया ।
इस अवसर पर संस्थान मे पढ़ रहे 52 दिव्यांग बच्चो को जूते वितरित किए गए तथा सभी बच्चो को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, अशोक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, के एस नेगी, प्रतिभा गुप्ता , ऊषा अग्रवाल ,डा• कमलेश कुमार , हेमा जदली, रिनी लखेड़ा,संगीता भट्ट इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button