अन्य ख़बरें

कोटद्वार: यंत्रों की ध्वनि से मस्जिदों में हाई कोर्ट आदेश का उल्लंघन, छात्र-छात्रायें, बच्चे, बूढ़े व बीमार परेशान: राजेश जदली (जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद)

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** आज विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश जदली के नेतृत्व में मस्जिदों से ध्वनि यंत्रों से ध्वनि प्रदूषण को लेकर उप जिलाधिकारी एवं एसएसपी पौड़ी को ज्ञापन दिया गया,

विश्व हिंदू परिषद द्वारा ज्ञापन में कहा गया है कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के पी.आई.एल. संख्या 112/2015 महेन्द्र सिंह बनाम् उत्तराखण्ड सरकार में पारित निर्णय/आदेश के अनुपालन में धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि को सीमित करने हेतु व दिये गये समय अनुसार ध्वनि यंत्र संचालन हेतु ।

महोदय, निवेदन इस प्रकार है कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के पी.आई.एल. संख्या – 112/2015 में जो निर्णय के अनुपालन में निर्णय के पेज संख्या-25 व 26 में दिये गये नियमानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों को धार्मिक स्थलों पर किस अनुसार व किस आधार पर यंत्रों को सीमित ध्वनि से संचानल हेतु व रात्रि व दिन के समय में किस-किस समय ध्वनि यंत्रों का संचालन किया जाये व्यवस्था दी गयी है, जबकि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पेज संख्या 25 में उत्तराखण्ड के सचिव को व उत्तराखण्ड सरकार को निर्देशित किया गया था कि उक्त पी.आई.एल. में पारित आदेश का अनुपालन करवाना सुनिश्चित किया जाये, किन्तु अभी तक मा० उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन धार्मिक स्थलों पर बजने वाले ध्वनि यंत्रों के सम्बन्ध में नहीं कराया गया है और कोटद्वार में सभी मस्जिदों से इस आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्रायें, बच्चे, बूढ़े व बीमार परेशान है।

अतः महोदय से निवेदन है कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के पी.आई.एल. संख्या – 112/2015 महेन्द्र सिंह बनाम् उत्तराखण्ड राज्य में पारित निर्णय/ओदश के अनुपालन में धाार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि सीमित कराने हेतु व दिये गये समय अनुसार ध्वनि यंत्रों के संचालन हेतु मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश अनुपालन कराये जाने हेतु उचित आदेश पारित करने की कृपा करें

अगर मा० उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश का अनुपालन नहीं कराया जाता है तो “विश्व हिन्दू परिषद कोटद्वार” के द्वारा मा० उच्च न्यायालय में न्यायालय के आदेश की अवहेलना का मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा, जिसके लिये शासन, प्रशासन एवं उत्तराखण्ड सरकार पूरी तरह से जिम्मेवार होंगे।

राधेश्याम शर्मा नगर अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल मो.नं. 9837578731

प्रतिलिपि :- एस.एस.पी. पौड़ी (पौड़ी गढ़वाल) ।
उपजिलाधिकारी कोटद्वार, (पौड़ी गढ़वाल) ।
अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button