पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु मानव संसाधन की नियुक्ति के लिए निविदा आमंत्रित,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** निर्देशक जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद गढ़वाल में प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संपादन एवं सुचारु संचालन के लिए नगर निगम, श्रीनगर गढ़वाल द्वारा आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था हेतु आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

चार्ज जनगणना अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त
नगर निगम, श्रीनगर रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो तकनीकी सहायक तथा एक एमटीएस पद पर नियुक्ति की जानी प्रस्तावित है। तकनीकी सहायक के लिए अधिकतम मासिक मानदेय 25000 रुपये तथा एमटीएस के लिए 18000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
इच्छुक एवं पात्र आउटसोर्स एजेंसियों से दिनांक 20 फरवरी 2026 को अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उक्त नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी प्रकृति की होगी तथा कार्य समाप्ति के उपरांत स्वतः समाप्त मानी जाएगी। नियुक्त मानव संसाधन को निर्धारित मानदेय के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वित्तीय देयता अथवा अन्य लाभ देय नहीं होंगे और इस संबंध में भारत सरकार या राज्य सरकार की कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं होगी। आवश्यकता अनुसार सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी को भी नियमानुसार नियुक्त किया जा सकता है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना 2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके सफल संपादन हेतु दक्ष एवं समयबद्ध मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक एजेंसियां नगर निगम, श्रीनगर गढ़वाल कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button