पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

नशा मुक्ति अभियान: “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” : आयुष बडोला, अध्यक्ष छात्र संघ,

[gtranslate]

यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल*** आयुष बडोला, अध्यक्ष छात्र संघ, महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्यानी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तराखंड द्वारा पिछले एक वर्ष से लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

आयुष बडोला ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, “नशा सिर्फ आपके शरीर को ही नहीं, बल्कि आपके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुँचाता है। हमें नशे को ना कहकर एक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ना होगा।”

इस अभियान के तहत विद्यालयों और गाँवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष बडोला ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक विद्यालय और गाँव में नशा मुक्ति की आवाज उठे और लोग नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक हों।”

जिला अधिकारी गढ़वाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पौड़ी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पौड़ी और जिला प्रशासन अधिकारी, पौड़ी को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान में सहयोग प्रदान करें।

नशे को ना, जिंदगी को हाँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button