पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सम्मानित,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की गयी। साथ ही टीबी क्लीनिक स्टाफ एवं एसटीएस की उपस्थिति में टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गयी तथा टीबी मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलायी गयी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि जागरुकता, समय पर जांच और पूर्ण उपचार ही टीबी को जड़ से खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.डी. सेमवाल, एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, डॉ. आनंद, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button