पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी में एंटी ड्रग यूनिट का गठन, नशा उन्मूलन के लिए चलाया जाएगा जागरुकता अभियान,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढवाल/उत्तराखंड*** राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाजिश कलीम द्वारा केंद्रीय विद्यालय, पौड़ी में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। सचिव ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

सचिव ने बताया कि एंटी ड्रग यूनिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति व्यापक जनजागरुकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि यह यूनिट विद्यालय स्तर पर एक सक्रिय जागरूकता एवं निगरानी समूह के रूप में कार्य करेगी, जिसमें छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यूनिट के माध्यम से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, गोष्ठियां, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।

सचिव ने यह भी अवगत कराया कि एंटी ड्रग यूनिट विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करने में सहयोग करेगी। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गयी कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों, परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरुक करें।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता, एंटी ड्रग यूनिट के सदस्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button