कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: त्वरित प्रतिक्रिया से टली बड़ी घटना, आगजनी की सूचना पर फायर सर्विस के त्वरित रिस्पांस से पाया काबू,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** डायल 112 के माध्यम से फायर स्टेशन कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि लकड़ी पड़ाव एवं बेलाडाट चौराह, कोटद्वार क्षेत्र में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी के निर्देशन में फायर यूनिट को तत्काल सक्रिय किया गया। फायर स्टेशन कोटद्वार की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कम समय में दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। प्रथम स्थान पर एक टिन शेड से निर्मित दुकान, जो काफी समय से बंद पड़ी थी, उसके अंदर आग लगी हुई थी। वहीं बेलाडाट चौराह क्षेत्र स्थित द फूडी फ्रेंड्स फैमिली रेस्टोरेंट में भी आग लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलने की स्थिति में थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमएफई (Motor Fire Engine) से पंपिंग कर होजरील के माध्यम से लगातार पानी डालकर आग पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया तथा दोनों स्थानों पर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। फायर सर्विस टीम की मुस्तैदी, त्वरित कार्रवाई एवं दक्षता के चलते आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया गया तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button