अन्य ख़बरें

कोटद्वार: ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं को माथे पर टीका, हाथ में कलावा प्रयोग न करने के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद ने आक्रोश व्यक्त किया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जिला मंत्री राजेश जदली के नेतृत्व में गाड़ी घाट स्थित ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं को माथे पर टीका, हाथ में कलावा प्रयोग न करने के निर्देश की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया,

विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि विश्व हिन्दू परिषद संगठन को शिकायत प्राप्त हुई है कि आपके स्कूल में पढ़ने वाले हिन्दू छात्र और छात्राओं को हिन्दू प्रतीक चिन्हों जैसे कि कलावा और तिलक का प्रयोग स्कूल में नहीं किया जायेगा। जो छात्र और छात्रा कलावा पहनकर स्कूल आते है उनका कलावा काटकर फेंक दिया जाता है। इसी प्रकार से स्कूल पढ़ने वाले छात्र और छात्रा अगर मस्तक पर कुमकुम रोली का तिलक लगाकर स्कूल में आते हैं तो छात्र व छात्रा को मस्तक से तिलक हटाने के लिए मजबूर और प्रताड़ित किया जाता है। जबकि भारतीय संविधान में कोई भी ऐसा कानून नहीं है जो अपने धर्म के प्रतीक चिन्हों को इस्तेमाल करने से रोकता हो । स्कूल द्वारा किये जा रहे इस तरह का कार्य भारतीयों के मौलिक अधिकार पर कुठाराघात है।

अतः महोदय से अनुरोध है कि स्कूल पढ़ने आने वाले छात्र और छात्राओं को अपने हिन्दू प्रतीक चिन्हों के इस्तेमाल करने से रोका न जाये। अगर स्कूल द्वारा छात्रा और छात्राओं को हिन्दू प्रतीक चिन्हों के इस्तेमाल करने से रोका जाता है तो संगठन के द्वारा शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करके के स्कूल मान्यता समाप्त करने की माँग करते हुये विद्यालय प्रशासन का विरोध किया जायेगा ।

आक्रोश व्यक्त कर ज्ञापन देने में जिलामंत्री राजेश जदली, नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, कमल पाल, शक्ति सिंह गुंसाई, विकास भट्ट, विक्रांत भडारी, सूरजपाल, अक्षय कुमार, सौरभ सौडियाल, पवन सैनी, कान्हा पाल, नितेश शर्मा, हिमांशु सैनी, विक्रम नेगी, जगमोहन रावत, उपेंद्र रावत, अमित असवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button