पौड़ी गढ़वाल: 89.81 Kg गांजा खेप प्रकरण में नशा तस्करों की नशा तस्करी से कमाई गई लगभग ₹25 लाख की अवैध संपत्ति की सीज,,,।

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा नशा के कारोबार में संलिप्त ऩशा तस्करों की गिरफ्तारी करने के साथ साथ नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने व इनके द्वारा नशा तस्करी से कमाई गई अवैध संम्पत्ति के विरूद्ध जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ नशा तस्करी के नेटवर्क में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12.03.2026 को कोतवाली लैंसडाउन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 89.81 Kg गांजा बरामद हुआ था जिस पर कोतवाली लैंसडाउन पर अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 04/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act व 111(2)(ii) (3)(4) BNS पंजीकृत किया गया था इससे संबंधित 07 अभियुक्तों को पौड़ी पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है इन अभियुक्तों की संपत्तियों की जांच विवेचनाधिकारी द्वारा गहनता से की गई तो जांच के दौरान अभियुक्तों की काफी संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित होना पाया गया। इन अवैध संपत्तियों की जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट नियमानुसार भारत सरकार के कार्यालय सक्षम प्राधिकरण व प्रशासक (SAFEMA), नई दिल्ली न्यायनिर्णायक प्रधिकारी को धारा- 68(F) NDPS Act के अंतर्गत रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिनके द्वारा रिपोर्ट सही पाये जाने पर संबंधित अभियुक्तों की लगभग 23 लाख रू0 मूल्य के 05 चौपहिया वाहनों को व बैंक में जमा 02 लाख रू0 की धनराशि को सीज/जब्त करने के आदेश पारित किये गये हैं।

क्या था मामला ?
दिनांक 12.03.2026 को लैन्सडाउन पुलिस एवं CIU टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की जांच कर रही थी, इसी चेकिंग के दौरान वाहन UK 07 AP 3513 एवं UP 16 PC 0036 को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन UK 07 AP 3513 को रोका गया जिसे यशवंत सिंह द्वारा चलाया जा रहा था जिसमें से कुल 59.39 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ इसी प्रकार UP 16 PC 0036 वाहन को लव कुमार द्वारा चलाया जा रहा था जिसमें से कुल 30.42 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त दोनों वाहन चालकों के पास से कुल 89.81 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ था जिसमें नशा सप्लायरों के साथ साथ मुख्य नशा तस्कर सहित खरीदने व बेचने वाले कुल 07 अभियुक्तों (लव कुमार, यशवंत सिंह नेगी, महिपाल सिंह, बिट्टू सैनी, राजेन्द्र सिंह, जगत सिंह व स्वरूप नौटियाल) को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।
वित्तीय विवेचना में बड़ा खुलासा
जांच के दौरान अभियुक्तों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन तथा नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चला।
फ्रीज / जब्त की गई संपत्तियां :
कार UP 16 BC 0036 (कार स्वामी- बिट्टू सैनी)
कार UP 16 V2116 (कार स्वामी- बिट्टू सैनी)
कार UK 19 B 5199 (कार स्वामी- स्वरूप नौटियाल)
कार UK 07 TB 2607 (कार स्वामी- राजेन्द्र नेगी)
कार UK 01 A 5977 (कार स्वामी- जगत सिंह)
बैंक खातों में जमा धनराशि (2.07 लाख रू0)
जब्त कारों की कुल अनुमानित कीमत —23 लाख रू0 है
उक्त संपत्तियों के संबंध में धारा- 68(F) NDPS Act के अंतर्गत सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके उपरांत SAFEMA Court, New Delhi द्वारा संपत्तियों को फ्रीज /ज़ब्त करने के आदेश पारित किए गए। विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी।




