पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

सतपुली रेंज के कल्जीखाल वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ़्तार,,,।

[gtranslate]

सतपुली / पौड़ी गढ़वाल *** जनपद में वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल सोयम वन प्रभाग की सतपुली रेंज अंतर्गत कल्जीखाल क्षेत्र में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

वन विभाग की कार्रवाई में ग्राम फल्दा निवासी पवन कुमार तथा महेन्द्र सिंह को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वनाग्नि की किसी भी घटना की तत्काल सूचना वन विभाग को दें तथा जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button