पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

पौड़ी गढवाल: ग्राम झटरी में पारंपरिक परिवार मिलन समारोह समिति की बैठक का आयोजन किया गया,,,।

[gtranslate]

झटरी / पौड़ी गढवाल *** जिला पौड़ी गढ़वाल के झटरी ग्राम में पारंपरिक परिवार मिलन समारोह समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डॉ द्वारिका प्रसाद बलोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पारंपरिक परिवार मिलन समारोह की रूपरेखा रखी गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलन समारोह हर्षौल्लास के साथ आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष 5, 6 एवं 7 जून को ग्राम सभा में पारिवारिक मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें 5 जून को गांव के शिवालय में शिवगौरा पूजन के साथ ही इस मिलन समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिवस पर दिन में सहभोज एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। द्वितीय दिवस 6 जून को ग्राम देवी-देवता पूजन के साथ मां आकाशपुरी देवी मंदिर में देवी पूजन किया जाएगा। रात्रि में मन्नाण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अंतिम दिवस 07 जून को सभी ग्राम वासियों द्वारा संयुक्त रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना है। जिसमें आसपास के ग्रामीणों को पूजन एवं प्रसाद ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया है। समिति द्वारा इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक वर्ष गांव की मंदिरों में प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम एवं दूसरे वर्ष पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होना है। अध्यक्ष डॉ० द्वारिका प्रसाद बलोदी जी ने समस्त ग्राम झटरी के प्रवासी अप्रवासी ग्रामवासियों को इस कार्यक्रम की सूचना प्रेषित की। बैठक में महासचिव ओमप्रकाश बलोदी, सुशील चंद्र बलोदी, ललित बलोदी, नंदकिशोर बलोदी, मेजर मंसाराम बलोदी, कैप्टन उमानंद बलोदी, सूबेदार चंद्र मोहन बलोदी, बलबीर सिंह रावत ,खुशीराम बलोदी, महानंद बलोदी, पूर्णानंद बलोदी , कालिका प्रसाद बलोदी, अनूप बलोदी, देवराम बलोदी, रोहित बलोदी, नवीन बलोदी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button