कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों एवं भजन संध्या का आयोजन,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** श्री बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन प्रातःकाल मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री विकास ऐलावादी सपरिवार, श्री राजेश खुराना सपत्नीक तथा श्री प्रदीप जेठी जी सपत्नीक उपस्थित रहे। सभी यजमानों ने भगवान श्री बालाजी के समक्ष परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

सांयकाल आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं श्री शैलेन्द्र सिंह रावत, मेयर नगर निगम कोटद्वार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

भजन संध्या के दौरान भजन गायक संजू पागल द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। मंदिर परिसर “जय श्री बालाजी” के जयघोषों से गूंज उठा। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button