मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे जनपद पौड़ी गढ़वाल का भ्रमण,,,।

मुख्यमंत्री विज्ञान संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड *** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 15 जून, 2026 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय में श्रीनगर रोड स्थित विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




