कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल
Trending

कोटद्वार: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्तदाता दिवस पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,,,।

[gtranslate]

जूनियर स्तर पर सरस एवं सीनियर स्तर पर अपर्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** जानकीनगर स्थित संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विद्यालय की कार्ययोजना अनुसार संस्थान द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते छात्र छात्राओं के मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने हेतु ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर स्तर पर 120 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी एवं सीनियर स्तर पर 160 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता सी०बी०टी व एम०बी०टी माध्यम से गूगल फॉर्म्स पर आयोजित की गई। दोनों स्तर पर प्रतियोगिता के लिए लिंक बनाए गए थे जिसमें की जूनियर स्तर पर प्रथम स्थान कक्षा अष्टम् के छात्र सरस थपलियाल, द्वितीय स्थान आयुषी बडोला, तृतीय स्थान रुद्रांश जदली ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा दशम अ की अपर्णा ने प्रथम, दशम ब की दिव्यांशी ने द्वितीय तथा कक्षा द्वादश की कुमकुम एवं नवम की डिंपल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने डिजिटम माध्यम द्वारा शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना गढ़वाल मंडल एवं विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त प्रयास से रक्तदाता दिवस पर विभिन्न अभिभावकों एवं कार्यक्रम अधिकारीयों ने रक्तदान किया। विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत को पांचवीं बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रभारी के रूप में सह परीक्षा प्रभारी राहुल भाटिया व रक्तदान कार्यक्रम संयोजक के रूप में परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button