पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड
Trending

सतपुली मल्ली में भू-धंसाव के चलते हाईवे बंद, वैकल्पिक मार्ग से करें यात्रा,,,।

[gtranslate]

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: गुमखाल-सतपुली मार्ग पर आज रात यातायात रहेगा बंद।

NH-534 पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग, 13 घंटे तक आवागमन रहेगा प्रभावित।

सतपुली / पौड़ी गढ़वाल *** जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-534 (पूर्व में NH-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के किमी 188.500 (सतपुली मल्ली) पर चौड़ीकरण कार्य के उपरांत लगातार भू-धंसाव होने के कारण सड़क के ऊपरी हिस्से में बड़े-बड़े बोल्डर लटक गए हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से हटाया जाना आवश्यक है।
उक्त बोल्डरों को कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग के माध्यम से हटाने का कार्य दिनांक 30.06.2026 को सायं 05:00 बजे से 01.07.2026 प्रातः 06:00 बजे तक किया जाएगा। कार्य के दौरान यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

इस अवधि में यात्री एवं वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग सतपुली–कांडाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मोटर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही कोटद्वार से आने वाले वाहन दुगड्डा- फतेहपुर- डेरियाखाल-चुन्डई- काण्डाखाल-सतपुली मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं तथा प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button