पौड़ी गढ़वाल

रिखणीखाल: काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज,,,।

[gtranslate]

रिखणीखाल/ पौड़ी गढ़वाल *** लैंसडाउन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के सिलगांव सड़क मार्ग का मई, 2020 में निर्माण किया गया था।जिसमें ग्राम गवाणा के कुछ काश्तकारों की भूमि सड़क अधिग्रहण कर ली गई थी, इस अधिगृहित भूमि के मुआवजे का मूल्यांकन शासकीय अमीन द्वारा मार्च, 2026 में किया गया था,लेकिन 4 माह बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खंड लैंसडाउन द्वारा सम्बन्धित काश्तकारों को भूमि के मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। जिनमें कुछ काश्तकारों के नाम इस प्रकार हैं- दीवान सिंह, जयपाल सिंह, चैन सिंह, सादर सिंह, जवाहर सिंह केशर सिंह, सन्तन सिंह, भोपाल सिंह, भगत सिंह ठाकुर सिंह आदि। काश्तकारों का कहना है कि इतना लम्बा समय बीतने के बाद भी मुआवज़ा भुगतान में देरी हो रही है,उन्होंने शीघ्र भुगतान करने की गुहार लगायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button