पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

ट्रैंकुलाइज किया गुलदार, रेस्क्यू में जुटे दो वन आरक्षियों पर गुलदार ने हमला कर दिया,,,।

[gtranslate]

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड ***तहसील पौड़ी के मासौं तल्ला गांव में गुलदार के रेस्क्यू के दौरान दो वन आरक्षी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे गुलदार अर्जुन सिंह के मुर्गीबाड़े में घुस गया। जाली के रास्ते होते हुए गुलदार एक कमरे में पहुंचकर अंदर बंद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की।

डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब एक वर्ष आंकी गई है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद करने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर क्षेत्रवासी मौके पर एकत्रित हुए, जिससे गुलदार को बाहर निकालने में समय लगा तथा कार्रवाई में विलंब हुआ।

डीएफओ ने बताया कि ट्रैंकुलाइजेशन के बाद दवा का प्रभाव एक निर्धारित अवधि तक रहता है। रेस्क्यू प्रक्रिया में हुए विलंब के दौरान गुलदार दोबारा होश में आ गया। इसके बाद रेस्क्यू में जुटे दो वन आरक्षियों पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे दोनों वन आरक्षी घायल हो गए। दोनों का तत्काल उपचार कराया जा रहा है।

वन कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, स्थिति को देखते हुए वन विभाग की दूसरी रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। गुलदार को सुरक्षित रूप से दोबारा ट्रैंकुलाइज करने की कार्रवाई जारी है।

वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा क्षेत्रवासियों से भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button