न्यू दिल्ली
Trending

किसान समस्याओं और महंगाई के मुद्दे पर अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष से हुई वार्ता,,,।

[gtranslate]

नगीना / बिजनौर *** अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आलम गिर उस्मानी के नगीना स्थित आवास पर किसान एवं आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर वार्तालाप हुई।

वार्ता के दौरान किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, कृषि लागत में लगातार हो रही वृद्धि तथा किसानों के सामने मौजूद आर्थिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसान हित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए सामाजिक एवं किसान संगठनों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर Human Relief Foundation Trust के राष्ट्रीय अध्यक्ष हफ़ीज रहमान एवं जनता की राय न्यूज़ 24 के संपादक हफ़ीज रहमान तथा Human Relief Foundation Trust के उपाध्यक्ष नूर मलिक उपस्थित रहे।

वार्ता के दौरान सभी ने किसान, मजदूर एवं आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समाजहित में जागरूकता और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button