देहरादून

कंकाल मिलने से फैली सनसनी, ग्राफिक एरा कॉलेज का लापता छात्र शारिक का कंकाल बरामद,,,।

देहरादून / उत्तराखंड *** राजधानी दून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के किमाड़ी घाटी में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। कंकाल की पहचान तीन महीने से लापता 22 वर्षीय शारिक के रूप में की जा रही है।
मृतक शारिक उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शेरकोट का रहने वाला था और देहरादून की ग्राफिकएरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन महीने से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पटेलनगर थाने में दर्ज थी।

रविवार को किमाड़ी क्षेत्र की घाटी में स्थानीय लोगों ने कंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है।

डॉक्टरों की टीम कंकाल का डीएनए सैंपल ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की पहचान की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन तफ्तीश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button