नैनीताल उत्तराखंड
Trending

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा! डिवाइडर से टकराई कार,,,।

हल्द्वानी / उत्तरखंड *** हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार या अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डिवाइडर से टकराते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार
जानकारी के अनुसार, हादसा हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल भेजा, जांच में जुटी पुलिसहादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button