पुलिस को चकमा देने के लिए, मोटरसाइकिल के नम्बर पर दौड़ा रहे थे इनोवा कार, पुलिस चेकिंग में 02 शातिर अभियुक्त आये गिरफ्त में,,,।

कार से बरामद हुई वास्तविक हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दूसरे वाहन का नम्बर किया था इस्तेमाल।
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली लैंसडाउन में संबंधित धाराओं में मुकदमा किया गया पंजीकृत।
लैंसडाउन / पौड़ी गढ़वाल *** जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 30.10.2026 को कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम द्वारा गुमखाल चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक टोयोटा इनोवा कार को रोककर जांच की गई। कार के आगे एवं पीछे लगी नम्बर प्लेट पर UK07DM-7193 अंकित था। पुलिस द्वारा ई-चालान मशीन से उक्त नम्बर की जांच करने पर यह नम्बर एक TVS अपाचे मोटरसाइकिल के नाम पर पंजीकृत पाया गया।
इस संबंध में वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम उमेश सुयाल निवासी कुसुमखेड़ा, जनपद नैनीताल तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम निवासी मछेल्या, जनपद अल्मोड़ा बताया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से 02 हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट बरामद हुईं, जिन पर PB05AB-0324 अंकित था। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि उन्होंने उक्त टोयोटा इनोवा कार लगभग एक माह पूर्व अमृतसर, पंजाब में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। वाहन के कागजात एक्सपायर होने के कारण पुलिस की कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से उन्होंने इंटरनेट पर किसी अन्य वाहन का नम्बर UK07DM-7193 देखकर अपनी कार पर उसकी नम्बर प्लेट लगा दी थी। दोनों व्यक्ति कुमाऊं क्षेत्र में लीसा का कार्य करते हैं। वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर संचालन करने एवं पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लैंसडाउन में मु0अ0सं0 23/2026, धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 61(2)(B) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा






