पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 74,060 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा,,,।

25 नवंबर को होगा मॉपअप दिवस, छूटे हुए बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा

पौड़ी गढवाल/ उत्तराखंड *** राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श मॉडर्न स्कूल प्रेमनगर और  इंटर कॉलेज मैसमोर पौड़ी में बच्चों को दवा खिलाकर किया गया। दोनों विद्यालयों में कुल 144 बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जनपद में कुल 74,060 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दवा खाने से छूटे बच्चों को 25 नवंबर को आयोजित होने वाले मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को कृमिनाशक दवा के महत्व और इसके लाभों की जानकारी भी दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों और विद्यालय प्रशासन का आभार जताया।
   
इस अवसर पर मेसमोर के प्रधानाचार्य अरुण नैथानी, डॉ. योगेंद्र सिंह, आरकेएसके मैनेजर मनमोहन पटवाल, आरबीएसके मैनेजर निम्मी कुकरेती, शुभम रावत, वैजयंती रावत सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button