पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए समन्वय बैठक आयोजित,,,।

परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शमनीय वाद चिह्नित कर लोक अदालत में प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

पौड़ी गढ़वाल / उत्तराखंड *** उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर आगामी 12 दिसंबर (शनिवार) को जिला न्यायालय, पौड़ी गढ़वाल सहित जनपद के सभी बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को अधिकाधिक शमनीय वादों एवं प्रकरणों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय पर जोर दिया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों से लोक अदालत के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने तथा आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मंगल सिंह तथा थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button