जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख/कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है,,,।

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड*** जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) स्वाति एस. भदौरिया ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख/कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत मुख्यालय में एवं प्रमुख/ज्येष्ठ उप प्रमुख/कनिष्ठ उप प्रमुख हेतु संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में की जा रही है।
नामांकन के दिन 11 अगस्त 2025 को यह प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संपन्न होगी। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 11 अगस्त को ही अपराह्न 3:30 बजे से कार्य समाप्ति तक, नामांकन वापसी 12 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक किया जा सकेगा। मतदान की प्रक्रिया 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी तथा मतगणना प्रकिया 14 अगस्त को ही मतदान के तुरंत बाद सम्पन्न होगी।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि रक्षाबंधन (09 अगस्त 2025) के अवकाश को छोड़कर, अन्य सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी नामांकन पत्रों की बिक्री यथावत की जाएगी।




