कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक ” डैफोडिल स्पोर्ट्स मीट 2.O ” का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आगाज,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल देवरामपुर कोटद्वार में विद्यालय का वार्षिक ” डैफोडिल स्पोर्ट्स मीट 2.O ” का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आगाज हो गया है, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह नेगी पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार, सुनील भंडारी, विद्यालय के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्य नूतन बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया l

कार्यक्रम में विद्यालय की विद्यार्थियों ने रंगारंग विविध लोक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि खेल खेलने से बच्चों के साथ एवं युवाओं का सर्वागिन विकास होता है और खेल को खेल की भावना से खेलने पर जीवन मे अनुशासन एव व्यक्तित्व का विकास होता है उन्होने सभी बच्चों को खेल में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया, विद्यालय के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह नेगी को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया साथ ही सुनील भंडारी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता में कोटद्वार क्षेत्र के 26 सीबीएसई विद्यालय एव निजी विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं,

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका नूतन बिष्ट ने कहा कि खेलकुद के विभिन्न प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, कबडडी, क्रिकेट बैडमिंटन, टेबल टेनिस के अंडर 14 वर्ग तथा 19 वर्ग के कुल 2100 बालक एव बालिकाएं प्रतिभागी के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं, डैफोडिल पब्लिक स्कूल का ये वार्षिक खेलकुद महोत्सव विभिन्न प्रकार के खेल खेलने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान कर रहा है जो भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा और बच्चों को नये खेलों के आयामों से जोड़ेगा उन्होने सभी विद्यालय से आएं टीम प्रभारी एव खिलाड़ियों का स्वागत किया एव उनको जीतने के लिए शुभकमनाएं भी दीl इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एव शिक्षिकाये मौजुद थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button