कोटद्वार: रात में की नगदी की चोरी, सुबह होते ही पुलिस ने कर दी गिरफ्तारी! कोटद्वार पुलिस ने चंद घंटों में किया चोरी की घटना का सफल खुलासा,,,।

CCTV फुटेज, सघन पतारसी-सुरागरसी एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई से दोनों अभियुक्तों को दबोचा, चोरी की ₹50 हजार की धनराशि बरामद।
कोटद्वार / पौड़ी गढ़वाल *** वादिनी संगीता चौधरी, निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि रात्रि के समय कोटद्वार में नर्सरी के गल्ले को किसी अज्ञात द्वारा तोडा गया है और उसमें रखे पैसे चोरी कर लिए गये हैं। इस संबंध में तत्काल कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-195/2026, धारा-305(A), 317(2), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में चोरी की घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करने एवं उसके आसपास के संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। इस दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधिया नजर आई लेकिन रात्रि के समय की फुटेज होने के कारण सीसीटीवी में संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में स्थानीय स्तर पर आवश्यक जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम द्वारा सतत पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर उक्त चोरी की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्तों की पहचान (देवांग सकलानी व दीपक सिंह) सुनिश्चित की गई जिसके पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए मालन नदी के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया साथ ही अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित ₹50,000/- रू0 की धनराशि भी बरामद की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-देवांग सकलानी (उम्र- 19 वर्ष) पुत्र भृगु प्रसाद निवासी मावाकोट कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, मूल पता एकेश्वर पौड़ी
2-दीपक सिंह (उम्र 19 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी- घमंडपुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, मूल पता जहरीखाल पौड़ी गढ़वाल
बरामद माल का विवरण
1-50,000 रुपये नगद
पुलिस टीम में
1-उ0नि सैय्यदुल बहार-
2-उ0नि0 राजाराम डोभाल
3-का0 अनिल राणा
4-का0 रविन्द्र
5-का0 चन्द्रपाल
6-का0 अनुज वर्मा
7-हो0गा0 कुलदीप




