पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न,,,।

[gtranslate]

02 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए जबकि 03 हेतु नहीं हुआ नामांकन

ग्राम पंचायत सदस्य हेतु 48.29 प्रतिशत रहा जिले में मतदान

पौड़ी गढवाल/उत्तराखंड*** त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जनपद के 09 विकासखण्डों में ग्राम पंचायत सदस्य हेतु मतदान सम्पन्न हुआ। विकासखंड थलीसैंण की सुनारगांव व पोखड़ा की कुण्ज में प्रधान निर्विरोध चुने गए जबकि रिखणीखाल की सुलमोड़ी, एकेश्वर की पालकोट तथा कल्जीखाल की डांगी ग्राम पंचायत में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण मतदान नहीं हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य हेतु 09 विकासखंडों के 3814 पंजीकृत मतदाताओं में से 1842 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य हेतु 48.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन गोदियाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2025 के अंतर्गत गुरुवार 20 नवंबर 2025 को 09 विकासखण्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

उन्होंने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए निर्वाचन में सम्मिलित सभी कार्मिकों, सुरक्षा बलों तथा मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले मतदाताओं को शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button