नैनीताल उत्तराखंड

बाइक पर जा रहे युवक के गले में लिपटा चीनी मांझा, गहरा घाव, प्रतिबंध के बावजूद बिक्री पर डीएम सख्त,,,।

[gtranslate]

हरिद्वार/उत्तराखंड*** जिले में प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की बिक्री और इसका जानलेवा खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार को सप्तऋषि क्षेत्र में फ्लाईओवर पार करते समय युवक करण शर्मा के गले पर तेज धारदार चीनी मांझा लिपट गया जिससे उसके गले पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया। युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक करण की गर्दन में काफी गहरा घाव था। यदि मांझा कुछ मिलीमीटर और भीतर चला जाता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को चीनी मांझे की बिक्री, संग्रहण और उपयोग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। बीते वर्ष चीनी मांझा की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button