कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन सीज कर डीएल किये गये निरस्त,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में पुलिस द्वारा वाहनों की सघनता से चेकिंग करने के साथ ही उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
दैनिक कार्यवाहीः जनपद में यातायात चेकिंग अभियान के दौरानः-
कार्यवाही करते हुए 03 वाहन चालकों (कोटद्वार0-01,यातायात श्रीनगर-01 व यातायात कोटद्वार-01) को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिस पर चालकों के वाहन सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।
ओवर स्पीडिंग करने वाले 30 चालकों पर यातायात श्रीनगर पुलिस ने कसी लगाम साथ ही रैश ड्राइविंग,ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 115 चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
“सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी जरूरी है।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button