कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार: इनरव्हील क्लब के तत्वावधान मे एक दिवसीय करवां चौथ व दीपावली मेले का आयोजन किया गया,,,।

[gtranslate]

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल*** इनरव्हील क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे एक दिवसीय करवां चौथ व दीपावली मेले का आयोजन किया गया ।
मिक्स होटल में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा शिप्रा अग्रवाल ने किया ।इस अवसर उन्होने कहा कि सांस्कृतिक व कलात्मक गतिविधियो को बढ़ावा देने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है ।
इस अवसर विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गये जिसमे विशेष रूप से इनरव्हील क्लब द्वारा प्रायोजित महर्षि दयानंद सरस्वती सिलाई केन्द्र की छात्राओ द्वारा तैयार किये गए वस्त्रो का स्टाल आकर्षक का केन्द्र रहा। इस अवसर पर इस केन्द्र की छात्राओ को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव सपना अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शिप्रा अग्रवाल ,सचिव सपना अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रश्मि त्रिपाठी, मोना मिश्रा, नीलू अग्रवाल, लतिका , निर्मला सिंह, रूचि बिज, सोनिया अग्रवाल इत्यादि इनरव्हील सदस्यो ने सहयोग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button