पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड

यमकेश्वर: पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु कस्याली में भ्रमण शिविर का आयोजन,,,।

[gtranslate]

लैंसडौन/पौड़ी गढ़वाल*** जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन ले. कर्नल वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (अ0प्रा0) ने बताया कि पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आगामी 09 दिसंबर को विकासखंड यमकेश्वर के कस्याली में शिविर आयोजित किया जायेगा।

शिविर में पूर्व सैनिकों, विधवाओं व आश्रितों से संबंधित भाग 2 आदेश, डिस्चार्ज बुक, आश्रित प्रमाण पत्र, डिमाइज ग्रांट, पता बदली, द्वितीय विश्व युद्ध के पेंशनर का भौतिक सत्यापन, पेंशन से संबंधित दस्तावेज़ों की जांच एवं सत्यापन, पहचान पत्र निर्माण, जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य, पेंशन भुगतान से जुड़ी शिकायतों का समाधान तथा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन में सहायता जैसे कार्य संचालित किए जाएंगे।

शिविर के दौरान गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर लैंसडौन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो पेंशन और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे। शिविर में सैनिक अस्पताल लैंसडौन द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी व उनसे लाभान्वित किया जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडौन ने क्षेत्र के समस्त पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुँचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button