देहरादून
दीपावली पर फूलों से सजे चारधाम,,,।

रूद्रप्रयाग / उत्तराखंड *** उत्तराखंड में रविवार को दीपावली (Diwali) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व की रौनक के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारियां तेज हुईं,
चारधाम यात्रा के समापन के साथ गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री धाम में शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली के अवसर पर दोनों धामों में मां गंगा और मां यमुना के मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट क्रमशः 10 और 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।






