देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने बताया 26 वर्षों में 26 गुना बढ़ी प्रदेश की अर्थव्यवस्था,,,।

देहरादून / उत्तराखंड *** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों, अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए प्रदेश की 26 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, कुशल वित्तीय प्रबंधन के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 18 गुना बढ़ी है। राज्य की आर्थिक विकास दर 7.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गरीबी दर 32.70 प्रतिशत से घटकर 6.92 प्रतिशत रह गई है, बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है और श्रमबल की भागीदारी 45 प्रतिशत से बढ़कर 64 प्रतिशत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button